मदनपुर: गौरा के UPI साइबर ठगी के शिकार युवक को मिली बड़ी राहत, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ₹22 हजार हुए वापस
साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच औरंगाबाद साइबर थाना की तत्परता एक बार फिर लोगों के लिए राहत बनकर सामने आई। बुधवार शाम साइबर थाना की त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप UPI के माध्यम से साइबर ठगी का शिकार हुए वादी सचिन कुमार, पिता संजय राम, निवासी गौरा, थाना मदनपुर, के 22,000 रुपये सफलतापूर्वक वापस करा दिए गए। शिकायत प्राप्त होते ही साइबर थाना की टीम ने मामले