चांद: हरनाखेड़ी के पास बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक घायल, सैनिक ने CPR देकर बचाई जान
रविवार रात्रि लगभग 8:00 बजे हरनाखेड़ी के पास एक युवक की बाइक डिवाइडर से टकरा गई जिससे वे अचानक बेहोश हो गए, तत्काल चाँद थाने की डायल 100 ने मौके पर पहुंच कर उनको सुरक्षित चौरई अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि युवक को हार्ट अटैक आया था जिसकी डायल हंड्रेड में तैनात सैनिक दीपक ऊइके ने सीपीआर देकर जान बचाई।