चांद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सिंगोड़ी में शाम 6 बजे जुआं फड़ पर दबिश देकर 4 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा है जिनके पास से पुलिस ने 52 ताश के पत्ते और 3500 रूपए जब्त किए है। टीआई ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ 13 जुआं एक्ट के तहत मामला कायम किया है।