मस्तुरी: सिम्स में रेबीज रोकथाम एवं पशु काटने के प्रबंधन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
सोमवार को दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी, सिम्स में रेबीज रोकथाम पर प्रशिक्षण आयोजित बिलासपुर सिम्स में रेबीज की रोकथाम एवं पशु काटने के प्रबंधन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ। नर्सिंग स्टाफ को संक्रमण की पहचान, घाव की सफाई और एंटी रेबीज वैक्सीन की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने समय पर उपचार को जीवन रक्षक बताया। बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए।