मेसकौर: पुलिस ने अमरपुर,सिरसा पहाड़ी, बीजू बिगहा से तीन लोगों को किया गिरफ्तार,भेजा न्यायालय
Meskaur, Nawada | Feb 13, 2024 सीतामढ़ी पुलिस ने क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव निवासी अर्जुन मांझी के पुत्र बिरजू मांझी व सिरसा पहाड़ी गांव निवासी राधे राजवंशी के पुत्र बाबू राजवंशी बताया गया है। तीसरा अभियुक्त मेसकौर थाना क्षेत्र के बीजू बिगहा गांव निवासी शोएब खान के पुत्र शेरू खान बताया गया है।