मेसकौर: शिवगंज के समीप पुलिस ने बालू लदा एक ट्रैक्टर किया जब्त, चालक गिरफ्तार
Meskaur, Nawada | Feb 12, 2024 सीतामढ़ी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शिवगंज के समीप अवैध बालू से लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है। मौके पर ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया गया है। चालक की पहचान हिसुआ थाना क्षेत्र के लटावर गांव के कुंदन कुमार के रूप में किया गया है। गिरफ्तार चालक व ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार चालक को ब्यहवार न्यायालय नवादा भेज दिया गया है।