#जनपद_चित्रकूट में इस वर्ष कुल 33 स्थानों पर भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी, जिसमें 05 बड़ी प्रतिमाएं हैं तथा शेष छोटी प्रतिमाएं हैं। कल तक 02 प्रतिमाओं का विसर्जन सकुशल संपन्न हो चुका है। आज शेष 31 प्रतिमाओं का विसर्जन प्रस्तावित है।
* विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने हेतु पुलिस की ड्यूटियां पहले से लगा दी गई हैं। विसर्जन स्थल परम्परागत रूप से पूर्व में ही चिन्हित हैं। विसर्जन के दौरान शाम/अंधेरा हो जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित एजेंसियों को प्रकाश व्यवस्था, आवश्यकता पड़ने पर क्रेन की व्यवस्था, साउंड सिस्टम आदि की समुचित व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया है।
* पुलिस बल द्वारा सभी घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आज सभी प्रतिमाओं का विसर्जन सकुशल संपन्न कराया जाएगा।
*भगवान श्री गणेश जी प्रतिमा विसर्जन के संबंध में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह की बाइट।*