#प्रयागराज के फाफामऊ स्थित चंद्रशेखर आजाद पुल पर शुक्रवार को गिट्टी लदे दो डंपर आपस में टकरा गए।
=========================
#गया दर्पण न्यूज़ हिंदी दैनिक #चीफ एडिटर सोमराज स्वर्णकार के साथ दिनांक 25 सितंबर 2026 दिन शुक्रवार
=========================
#इस हादसे में एक डंपर का एक्सल और साइलेंसर टूट गया, जिससे वह पुल के बीच में ही खराब होकर रुक गया। इसके कारण पुल पर लंबा जाम लग गया और यातायात व्यवस्था बिगड़ गई।
#हादसे के बाद डंपर पुल पर ही खड़ा हो गया। इससे पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों कोu घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा।
#जाम की सूचना मिलते ही फाफामऊ पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जाम को काबू करने के लिए कुछ देर के लिए पुल पर वाहनों की आवाजाही रोक दी।
#इसके बाद क्रेन और जेसीबी की मदद से खराब डंपर को पुल से हटवाया गया।
#fightcoronavirus #viralchallenge #vairalvideo #कमिश्नर #प्रयागराज