गोह: हरीगांव मिडिल स्कूल के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की हुई मौत
शनिवार को औरंगाबाद जिले के उपहारा थाना क्षेत्र के हरीगांव मिडिल स्कूल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। गनीमत रही कि बाइक चला रहा युवक बाल-बाल बच गया। मृतका की पहचान मियांपुर गांव निवासी रणविजय यादव की 38 वर्षीय पत्नी अनिता देवी के रूप में हुई है। *समूह के पैसा निकासी के लिए जा रही थी गोह* प्राप्त जानकारी के