सिंगरौली: ट्रामा सेंटर बैढ़न के पीछे की सड़क मार्ग कीचड़ में तब्दील रहवासी कीचड़युक्त सड़क से चलने को है मजबूर #Jan samasya
सिंगरौली जिले में मानसून के सक्रिय होने के बाद बारिश ने जोर पकड़ लिया है और बारिश के पूर्व वार्डों के सड़क व नाली की समस्याएं सामने आने लगी है। निगम के वार्ड क्रमांक 40 स्थित जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर के पीछे की सड़क मार्ग पैदल चलने लायक भी योग्य नहीं है।बारिश के चलते कच्ची सड़क कीचड़ में शराबोर है। पानी की निकासी न होने से यह समस्या उत्पन्न हुई है।