नैनवां: घनश्याम कहार बने राजस्थान पटवार संघ के जिला अध्यक्ष, बूंदी में हुए जिला शाखा के चुनाव
Nainwa, Bundi | Jan 4, 2026 राजस्थान पटवार संघ के जिला स्तर पर हुए संगठनात्मक चुनाव हुए जिसमे में घनश्याम कहार को एक वोट से चुनाव जीत कर जिला अध्यक्ष चुना गया। उनके अध्यक्ष बनने पर जिले के पटवारियों में उत्साह का माहौल है। संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पटवारियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान होगा।