नैनवां: खुरी गाँव के ग्रामीणों का धरना चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर तीसरे दिन भी जारी रहा
Nainwa, Bundi | Jan 3, 2026 नैनवां उपखंड क्षेत्र के खुरी ग्राम पंचायत क्षेत्र में चारागाह भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर ग्रामवासियों का धरना शनिवार को तीसरे दिन भी लगातार जारी रहा। ग्रामवासी नैनवां उपखण्ड कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज करा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक चारागाह भूमि से अतिक्रमण पूरी तरह नहीं हटेगा तब तक धरना जारी रहेगा।