उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय पर संरक्षा एवं कार्य समीक्षा बैठक का आयोजन’
महाप्रबंधक, श्री पंकज शर्मा ने संरक्षा एवं यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता पर रखते हुए की कार्याे की समीक्षा
संरक्षा हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेल कर्मियों को भी महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा ने किया पुरस्कृत
@followers @top fans Ministry of Railways, Government of India North Western Railway News 24 Udaipur
#RailwayNews #viralpost #nonfollowers
श्री पंकज शर्मा, महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे की अध्यक्षता में प्रधान कार्यालय में मंगलवार, दिनांक 14 जुलाई 2026 को उत्तर पश्चिम रेलवे पर संरक्षा एवं कार्य समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सभी विभागाध्यक्ष, चारों मंडलो के मंडल रेल प्रबन्धक (विडियों कॉन्फ्रेंस के माध्यम से) एवं अन्य अधिकारीगण सम्मलित हुए। बैठक में संरक्षा ,यात्री सुविधाओं, ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता, इंफ्रास्ट्रक्चर, कार्य निष्पादन, निर्माण कार्य, पूंजीगत आय, रेलवे ट्रैक की फेसिंग तथा आय बढ़ाने इत्यादि विषयों पर चर्चा की गई।
श्री पंकज शर्मा ने उपस्थित सभी अधिकारियों को कहा कि संरक्षित रेल संचालन को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए। संरक्षा एवं यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए सामंजस्य और समन्वय के साथ सभी कार्यो को लक्ष्यानुसार समय पर पूरा करने पर ध्यान देना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि निर्माण परियोजनाओं और यात्री सुविधाओं के कार्यों को भी प्राथमिकता के साथ पूरा करना है। तथा कवच के कार्य को भी अतिशीघ्र पूरा किया जाए । ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता हेतु विशेष ध्यान रखना है। इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्यों के निष्पादन को गति तथा संरक्षा को प्राथमिकता पर रखते हुए सतर्कता और सजगता से कार्य करने पर भी बल दिया।
श्री पंकज शर्मा ने सभी विभागाध्यक्षों को नियमित निरीक्षण करने और संरक्षित रेल संचालन के लिए अधीनस्थ कर्मचारियों की समय समय पर काउंसलिंग कर संरक्षा अभियान चलाये जाने के निर्देश भी दिए। उन्होने मानसून के मौसम में ट्रैक की सुरक्षा व नियमित पेट्रोलिंग के साथ साथ विद्युत व संकेत उपकरणों पर विशेष निगरानी कर समुचित मेन्टेनेंस करने के निर्देश प्रदान किये ।
संरक्षा एवं कार्य समीक्षा बैठक के दौरान संरक्षा हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेल कर्मियों को भी पुरुस्कृत किया गया ।
पुरस्कृत रेल कर्मियों में जयपुर मंडल के श्री संदीप कुमार, ट्रैक मेंटेनर- 1, अधीन वरि. अनुभाग इंजीनियर (रे.प.) झुंझुनू ने दिनांक 09.07.26 को गैंग न. 43 में चाबीवाले की ड्यूटी के दौरान 07.48 बजे किमी. 275/12-13 पर वेल्डिंग जोड़ फ्रैक्चर देखा। इन्होंने तुरंत जोड़ पर लगे Joggled फिश प्लेट बोल्ट को टाइट किया तथा लकड़ी के गुटके की पेकिंग की तथा एस एस ई (पी वे) झुंझुनू को सूचित कर लोकेशन पर तुरंत SR10 KMPH Stop Dead लगवाया। इस प्रकार इन्होंने सजगता एवं तत्परता दिखाते हुए एक संभावित गंभीर दुर्घटना को बचाया।
जयपुर मंडल के ही श्री पवन सिंह गुर्जर, सहायक तकनीशियन (कै. एवं वै.) बांदीकुई ने दिनांक 09.07.26 को अपनी ड्यूटी के दौरान गाड़ी स. 12016 के बांदीकुई स्टेशन पर आगमन पर 19.08 बजे रोलिंग-इन परीक्षण करते समय कोच न. 251335 LWLRRM (रियर पॉवर कार) के 1.V. कपलर को लटकता हुआ पाया। इन्होंने तुरंत एस.एस.ई. (कै.एवं वै.) बांदीकुई तथा सी सी आर/जयपुर को सूचित किया, जिस पर तुरंत एस्कोर्टिंग विधुत स्टाफ एवं के. एवं वै. स्टाफ बांदीकुई ने इसे अटेंड कर सुरक्षित किया। इस प्रकार इन्होंने सजगता एवं तत्परता दिखाते हुए एक संभावित गंभीर दुर्घटना को बचाया।
जोधपुर मंडल के श्री कालूराम बैरवा, लोको पायलेट/जोधपुर एवं श्री गोविंद राम, सहायक लोको पायलेट/जोधपुर दिनांक 11.07.2026 को ट्रेन संख्या UP/IISD लोको नम्बर 32486+32743/ROUE में सोनू स्टेशन से लालगढ़ स्टेशन तक के लिए कार्यरत थे। चालक दल द्वारा सोनू स्टेशन पर लोको का चार्ज ग्रहण करने के उपरांत लोको के आवश्यक निरीक्षण के दौरान इन्होंने पाया कि ट्रेलिंग लोको संख्या 32743/ROUE के पहिया संख्या 10 का सेकेंडरी सस्पेंशन स्प्रिंग टूटा हुआ है। इस गंभीर खराबी की सूचना तत्काल कंट्रोल कार्यालय को दी गई। तत्पश्चात शेड की सलाह के अनुसार उक्त लोको को वहीं विफल (Failed) घोषित कर दिया गया। इस प्रकार इन्होंने सजगता एवं तत्परता दिखाते हुए एक संभावित गंभीर दुर्घटना को बचा कर उत्कृष्ट कार्य किया है।
बैठक में महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा ने सभी अधिकारियों को कार्य निष्पादन को निर्धारित लक्ष्यानुसार पूरा करने के लिए दिशा-निर्देश प्रदान किए ताकि समयानुसार रेल उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके तथा आश्वस्त किया कि मुख्यालय स्तर पर अनुमोदित होने वाले कार्यों के निष्पादन में पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा
Girwa, Udaipur | Jul 14, 2026