बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर शाहजहांपुर के युवक से ठगी
बारादरी थाना क्षेत्र में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर शाहजहांपुर के युवक को ठग लिया गया। बारादरी थाने में युवक ने रिपोर्ट दर्ज करायी है। शाहजहांपुर तिलहर के कमलापुर निवासी विवेक एक साल पहले शहर में नौकरी खोजने आया था। इज्जतनगर के तुलाशेरपुर निवासी संतोष के मकान में किराये पर रहने लगा। संतोष ने बताया कि अम्बर होटल के सामने मान्यवर कंसलटेंसी है।