बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र में खन्ना बिल्डिंग के पीछे रहने वाली एक महिला से उसके पति व सास ने की मारपीट, मुकदमा दर्ज
सुभाष नगर थाना क्षेत्र में खन्ना बिल्डिंग के पीछे की रहने वाली आंचल ने अपने पति संदीप कुमार और सास पर आए दिन मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उसने अपने पति व सास पर गंदी-गंदी गालियां और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।