बरेली: गोपालपुर में दामाद ने ससुर को पीटकर किया घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
क्योंलाडिया थाना क्षेत्र के गोपालपुर में दामाद ने ससुर को पीट कर घायल कर दिया। ससुर ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वाले दामाद की तलाश की जा रही है।