बरेली: खानपुर निवासी व्यक्ति ने दबंगों पर लगाया धोखाधड़ी कर पॉपुलर के पेड़ बेचने का आरोप, SSP कार्यालय में दिया प्रार्थना पत्र
खानपुर के रहने वाले व्यक्ति ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंच कर प्रार्थना पत्र दिया है। उसका आरोप है कि दबंगों द्वारा धोखा धड़ी कर उसके पॉपुलर के पेड़ बेच दिए गए। और उनके पैसे भी हड़प लिए इसकी शिकायत उन्होंने कई बार थाना पुलिस से की लेकिन थाना पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की ।पीड़ित व्यक्ति ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत कि है।