बरेली: जिला न्यायालय में हाजिर ना होने पर मौलाना तौकीर भगोड़ा घोषित, पांच के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
बरेली। बीमारी, फरारी और सीने में दर्द, हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मौलाना दौड़ लगा रहे हैं, लेकिन बरेली में हुए 2010 के दंगे उनका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। जिला जज की अदालत ने सोमवार को आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा को कोर्ट में हाजिर न होने पर भगोड़ा घोषित किया है। मौलाना के खिलाफ पहले ही दो बार गैर जमानती वारंट जारी हो चुका है।