चूरू: मातमी धूनों के साथ ताजिये सुपुर्द-ए-खाक, सब्जी मंडी में तजियादारों का किया गया सम्मान
Churu, Churu | Jul 6, 2025 चूरू में शहीद हजरत इमाम हुसैन की याद में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने रविवार को मोहर्रम पर्व परंपरागत तरीके से मनाया और मातमी धुन के साथ निकले ताजियों को करबला में सपुर्दे खाक किया गया। इससे पहले हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए पारंपरिक रस्में अदा की गईं। शहर की विभिन्न मस्जिदों और घरों में मुस्लिम समुदाय ने नमाज अदा की।