चूरू में रविवार को जोरदार बारिश हुई। बारिश से जहां उमस भरी गर्मी से राहत मिली वहीं भारी बारिश के कारण शहर के निचले इलाके जलमग्न हो गये। कई जगह लोगों के घरों व दुकानों में पानी भर गया और शहर की सड़कें दरिया बन गई। शहर के कई मुख्य रास्ते पानी में डूब चुके हैं। बारिश की परेशानी से बचाने के लिए नगर परिषद की ओर से किए गए प्रबंध इस बारिश में नाकाफी साबित हुए।