हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर एसपी नरेंद्र सिंह मीणा के निर्देशन में की गई विशेष नाकाबंदी, संदिग्ध व्यक्तियों पर पुलिस की नजर
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर शनिवार को एसपी नरेंद्र सिंह मीणा के निर्देशन में 10 से अधिक जगहों पर भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष नाकाबंदी का आयोजन किया गया नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों पर पुलिस नजर रख रही है और रात्रि के समय जो शराब पीकर वाहन चला रहे हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है तथा नशा तस्करों पर भी पुलिस की नजर है।