जौनपुर: पुलिस लाइन में एसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई सत्य, अहिंसा और देश सेवा की शपथ
जौनपुर में पुलिस लाइन प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सुबह 9 बजे पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सत्य, अहिंसा और देशसेवा की शपथ दिलाई।