जौनपुर: अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर कुलपति ने वृद्धों से की मुलाकात
पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर बुधवार की सुबह करीब 11 बजे सैयद अलीपुर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों से मुलाकात करते हुये उन्हें फल, मिष्ठान एवं खाद्य सामग्री वितरित किया। इस दौरान बुजुर्गों की स्थिति देखकर कुलपति भावुक हो उठीं