जौनपुर: पुलिस मुठभेड़ में अंतरजनपदीय चोरों के गिरोह का सरगना हुआ गिरफ्तार
पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अन्तर्जनपदीय चोरों के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गैंगलीडर महेन्द्र मौर्या समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई गौराबादशाहपुर क्षेत्र में हुई, जब मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने धरसण्ड ग्रामसभा मोड़ पर घेराबंदी की।