खगड़िया: कुल्हरिया में ई रिक्सा पलटी, महिला जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के कु ल्हरिया गांव में एक ई रिक्सा के पलट जाने के कारण एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला की पहचान महद्दीपुर की ज्वाला देवी के रूप में की गई। बताया जाता है कि उसे दुर्घटना के बाद परबत्ता सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।