खगड़िया: इस्लामपुर में दो पक्षों में मारपीट, तीन जख्मी
इस्लामपुर के निकट संतरा उतारने के दौरान मामूली बात को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में मारपीट की घटना में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मारपीट की घटना में इस्लामपुर के मोजाहिद, मनोज कुमार व उनके बेटे अजय कुमार जख्मी हो गए। जख्मी मोजाहिद ने कहा कि संतरा उतारने के दौरान पहले कहा सुनी हुईं। दूसरे पक्ष के लोग काफी संख्या में जमजूट कर पहुंचकर मारपीट की।