खगड़िया: घरारी व नंहकू मंडल से मारपीट मामले के दो वारंटी गिरफ्तार
मुफ्फसिल पुलिस ने घरारी व नहंकू मंडल टोला में कार्रवाई करते हुए मारपीट मामले के दो वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर किए गए कार्रवाई में घरारी गांव के रहने वाले पंकज महतो व नंहकू मंडल टोला के रहने वाले सरोज पासवान को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।