खगड़िया: मुफ्फसिल थाने पर जनता दरबार का आयोजन, आधे दर्जन मामले की सुनवाई
जिले के मुफ्फसिल थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान सीओ ब्रजेश कुमार पाटिल एवं थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने आधे दर्जन मामले की सुनवाई की। इस दौरान दोनों पक्षों के मामलों की सुनवाई करते हुए आगामी शनिवार को दोबारा दोनों पक्षों को सुनवाई में भाग लेने के आदेश दिए। जनता दरबार के दौरान काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी थी।