मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में पत्नी के रंग लगाने का विरोध करने पर दबंगों द्वारा पीड़ित के साथ की गई मारपीट।
सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के नगला जुला स्थित आसरा आवास कॉलोनी निवासी बाबू ने जानकारी देते हुए बताया की कॉलोनी के ही दबंगों द्वारा उसकी पत्नी के रंग लगाया जा रहा था। जिसका उसने विरोध किया तो उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई। वहीं पीड़ित नहीं थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।