मैनपुरी: किशनी के कुसमरा के पास दो बाइकों की भिड़त में मां और मासूम बेटी हुए घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
किशनी के कुसमरा रोड पर अनिल अपनी बहन कविता और भांजी आराध्य को फिरोजाबाद उनकी ससुराल छोड़ने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह कुसमरा रोड पर पहुंचे तभी उनकी बाइक सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टकरा गई। बाइक सवार मासूम आराध्या गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।