मैनपुरी: एलाऊ क्षेत्र में शराब के नशे में अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से बाइक सवार युवक हुआ घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
सोमवार को थाना क्षेत्र के कुसमरा का मार्ग पर शराब के नशे में बाइक सवार युवक प्रमोद कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी तारापुर अनियंत्रित होकर फिसल गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से बाइक सवार युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया है।