मैनपुरी: ओछा क्षेत्र में बाइकों की आपसी भिड़ंत में बाइक सवार चाचा भतीजे हुए घायल, जिला अस्पताल में कराया भर्ती
सोमवार को एलाऊ क्षेत्र के ग्राम वीरपुर खास निवासी कमलेश पुत्र ब्रह्मचारी अपने भतीजे रंजीत के साथ बाइक पर सवार होकर राजपुरा से गामी से लौटकर आ रहा था। जैसे ही वह ज्योति के पास पहुंचा तभी बाइकों की आपसी भिड़ंत हो गई जिसमें चाचा भतीजे घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।