पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिश्रण के निर्णय के खिलाफ,आजाद अधिकार सेना का प्रदर्शन
Meerut, Meerut | Aug 18, 2025 आजाद अधिकार सेना, मेरठ मण्डल के अध्यक्ष मास्टर अब्दुल अजीज के नेतृत्व में भारत सरकार के पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिश्रण के निर्णय के खिलाफ मेरठ जिला अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, भारत सरकार को एक प्रत्यावेदन सौंपा। प्रत्यावेदन में एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के दुष्प्रभावों, जैसे कि वाहनों की माइलेज में 20% तक की कमी, वाहनों को होने वाली क्षति, पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव, और उपभोक्ताओं को शुद्ध पेट्रोल चुनने का विकल्प न दिए जाने जैसे गंभीर मुद्दों को उठाया गया है। इसके अतिरिक्त, यह भी बताया गया कि विश्व के अन्य देशों में एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल शुद्ध पेट्रोल से सस्ता होता है, परंतु भारत में दोनों के दाम समान हैं, जो उपभोक्ताओं के साथ अन्याय है। साथ ही, देश में उपलब्ध अधिकांश वाहन केवल 10% एथेनॉल मिश्रण को सहन करने में सक्षम हैं, फिर भी 20% मिश्रण को अनिवार्य