जगदलपुर: लालबाग चित्रांश भवन में शिक्षक संघ ने की प्रेस वार्ता, संघ के महामंत्री गजेंद्र श्रीवास्तव ने दी जानकारी
मंगलवार दोपहर 2 बजे लालबाग़ स्थित चित्रांश भवन में शिक्षक संघ ने प्रेस वार्ता का अयोजन किया। प्रेस वार्ता में शिक्षक संघ ने जिला प्रशासन के द्वारा युक्तियुक्तकरण पर आपत्ति जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री गजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि युक्ति युक्तकरण को लेकर जिला प्रशासन की भूमिका पक्षपात पूर्ण है।