जगदलपुर: राजीव भवन में प्रेस वार्ता कर यूथ कांग्रेस के सूरज कश्यप ने कहा, पीसीसी चीफ पर दिए बयान पर अरविंद नेताम मांगे माफी
आज राजीव भवन में प्रेस वार्ता कर यूथ कांग्रेस सूरज कश्यप ने कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरविंद नेताम और मंत्री केदार कश्यप के द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के संदर्भ में दिये गये बयान आदिवासी समाज को अपमानित करने वाला बयान है। अरविन्द नेताम अपनी गलत बयानी के लिए सार्वजनिक माफ़ी नहीं मांगते है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।