महरौनी: नेकोरा में अज्ञात कारणों से भूसे के टाल में आग लगने से सैकड़ों कुंतल भूसा जलकर हुआ राख, बुझाने में जुटे स्थानीय लोग
ग्राम नेकोरा में अज्ञात कारणों के चलते भूसे के टाल में सोमवार को भीषण आग लगने से सैकड़ो कुंतल भूसा जलकर राख हो गया। लोगों द्वारा इसकी सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई थी। ताकि आग पर काबू पाया जा सके। वहीं परंतु सोमवार दोपहर के समय तक लगातार भूसे में आग लगी हुई थी। जिसके चलते लोगों द्वारा लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।