सांगोद: 2018 से अटकी मिनी सचिवालय योजना को मिली रफ्तार, मारवाड़ा बस्ती के परिवारों को मिले 450 वर्ग फीट के मकान
Sangod, Kota | May 20, 2026 सांगोद से एक संवेदनशील और बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की खबर सामने आई है… जहां वर्षों से मिनी सचिवालय निर्माण में बाधा बने अतिक्रमण को प्रशासन ने बुधवार को प्रातः 11बजे शांतिपूर्ण तरीके से हटाया… लेकिन इस कार्रवाई की खास बात रही कि पहले विस्थापित परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित की गई… उसके बाद ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई…