जगदीशपुर: कजरैली और गौराचौकी में जनसमस्या शिविर लगा, राशन कार्ड और पानी की शिकायतें रहीं प्रमुख
सरकार के निर्देश पर कजरैली एवं गौराचौकी पंचायत भवन में मंगलवार को जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला, जहां एडीएम राजेश कुमार और डीएसपी सिटी अजय चौधरी के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं।