इस्लामपुर: खुदागंज थाना क्षेत्र में ऑटो-बाइक की सीधी टक्कर, युवक गंभीर रूप से जख्मी
खुदागंज थाना क्षेत्र मे ऑटो-बाइक की सीधी टक्कर में युवक गंभीर रूप से जख्मी इसलामपुर प्रखंड के खुदागंज थाना क्षेत्र के इसलामपुर-राजगीर मुख्य मार्ग पर बलुआ खंदा और सैफाबाद गांव के बीच ऑटो और बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद राहगीरों के सहयोग से घायल युवक को सरबहदा बाजार स्थित निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया.