मोतिहारी: मलाही पुलिस ने अलग-अलग जगहों से विभिन्न कांड में फरार 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
मलाही पुलिस ने अलग अलग जगहों से विभिन्न कांड मे फरार तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापेमारी कर शराब कांड के अभियुक्त गोपालगंज जिला के यादवपुर थाना अंतर्गत सेमराही निवासी संदीप यादव,सिरनी धांगड़ टोली से कांड के अभियुक्त राजेश नट एवं थाना क्षेत्र के पांडेय टोला से कांड के अभियुक्त सिपाही यादव को गिरफ्तार किया है। जानकारी रविवार की शाम 06 बजे दी गई।