मोतिहारी: मोतिहारी पुलिस ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रहे एक श्रीलंकाई नागरिक और उसके भारतीय सहयोगी को किया गिरफ्तार
मोतीहारी पुलिस ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रहे एक श्रीलंकाई नागरिक एवं भारतीय सहयोगी को गिरफ्तार किया है। हरैया थाना पुलिस एवं SSB के द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए विशेष अभियान के तहत अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में दोनों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। जानकारी रविवार को 12:33 पर दी गई।