मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले के विभिन्न थानों में चौकीदार परेड का आयोजन किया गया, दिए गए आवश्यक निर्देश
पूर्वी चंपारण जिले के विभिन्न थाने में चौकीदार परेड का आयोजन रविवार को किया गया। सभी थानों में थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में चौकीदार परेड का आयोजन हुआ। जहां चौकीदारों को सूचना के संकलन व समय पर सूचना देने की बात कही गई। साथ ही विभागीय निर्देश का पालन करते हुए बेहतर ढंग से ड्यूटी करने की बात कही गई। उक्त जानकारी मोतीहारी पुलिस के द्वारा रविवार को 2:43 पर दी गई।