आंवला: आंवला सीएचसी में भ्रष्टाचार का आरोप, डिलीवरी के नाम पर वसूली, भाकियू शंकर ने तहसील गेट पर किया हंगामा
बरेली के आंवला तहसील गेट पर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (शंकर) और भारतीय जनता मजदूर संगठन ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए किसानों और मजदूरों की जनसमस्याओं को लेकर एसडीएम विदुषी सिंह को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने सीएचसी आंवला समेत क्षेत्र के स्वास्थ्य संस्थानों में भ्रष्टाचार, अवैध वसूली और मरीजों के शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं।