मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामु जिले में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में सख्ती, मईया सम्मान योजना के 3.55 लाख लाभुकों का घर-घर सत्यापन शुरू
जिले में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में गड़बड़ी और अपात्र लाभुकों को लाभ मिलने की शिकायतों के बीच प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। मईयां सम्मान योजना के 3,55,732 लाभुकों का भौतिक सत्यापन शुरू कर दिया गया है। इसे योजनाओं के शुद्धिकरण अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। प्रशासन को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि कई जगहों पर अपात्र लोग योजना का लाभ ले रहे हैं, जबकि व