किशनगंज: स्कूल परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए, जल संरक्षण का संदेश दिया गया
शुक्रवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी किशनगंज में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए। ब्लॉक अध्यक्ष रेखा नागर ने बताया कि भीषण गर्मी में इंसानों के साथ-साथ मूक पक्षियों को भी पानी की भारी समस्या हो रही है।