जमुई: नकटा गांव के नवीन प्राथमिक सरकारी स्कूल में फहराया गया उल्टा तिरंगा, तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल
Jamui, Jamui | Jan 28, 2024 26 जनवरी की सुबह नकटा गांव के नवीन प्राथमिक सरकारी स्कूल में उलटा तिरंगा फहरा दिया गया, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। उल्टे झंडा की तस्वीर वायरल होने के बाद लोगों ने इसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बताया है। वहीं इस सूचना पर स्कूल पहुंचे प्रधानाध्यापक ने तिरंगा को सीधा किया व इस पूरे घटनाक्रम के लिए जिम्मेदार गांव के शरारती बच्चों को बताया है।