सुजानगढ़: सुजानगढ़ के बड़ाबर में 21 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प
सुजानगढ़ में रविवार शाम 4 बजे जानकारी के अनुसार गायत्री परिवार ट्रस्ट सुजानगढ़ द्वारा बड़ाबर गांव में चल रहे 21 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन नए संकल्पों के साथ पूर्णाहुति हुई। संस्कारों के पुनर्जागरण अभियान के अंतर्गत गायत्री यज्ञ में 11 परिजनों ने यज्ञोपवीत संस्कार एवं 65 परिजनों ने गायत्री मंत्र की दीक्षा ली। 50 छोटे बच्चों का विद्यारंभ संस्कार भी संप