बगोदर: बेको पूर्वी के सुन्दरुटांड व बुकवासिंघा में जंगली हाथियों ने दो घरों को किया क्षतिग्रस्त
बगोदर ईलाके में एक बार फिर जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया है।इस बार हाथियों ने सोमवार की रात्रि बेको पूर्वी सुन्दरुटांड व बुकवासिंघा में एलबेस्टर दो घरो को क्षतिग्रस्त कर दिया ।साथ ही कई किसानो के धान की फसलो को रौंद कर बर्बाद कर दिया।बताया जाता है कि दो हाथियों ने दस्तक दी और घरो को नुकसान कर दिया।