बगोदर: अटका बीस माइल के पास सड़क पर घायल पड़े व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी
बगोदर थाना क्षेत्र के अटका बीस माइल के पास रविवार की रात्रि जीटी रोड गंभीर हालात में एक व्यक्ति पडा हुआ था। घटना सुचना मिलने पर बगोदर थाना के सब इन्सपैक्टर अभिजित कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुचें और घायल को ईलाज के लिए बगोदर ट्रामा सेंटर भेज दिया जहां ईलाज के दौरान मौत हो गई। वही पुलिस ने सोमवार की सुबह 11 बजे पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया।