कोरबा: ठेका कर्मचारियों ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन, ईपीएफ राशि जमा न होने पर जताई नाराजगी
Korba, Korba | Apr 8, 2026 कोरबा जिले के विद्युत विभाग में कार्यरत ठेका कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनके वेतन से काटी गई ईपीएफ राशि अब तक संबंधित खातों में जमा नहीं की गई है, जिससे उनमें आक्रोश व्याप्त है।